मध्यप्रदेश के समस्त कॉलेज एवं विश्विद्यालयों में अध्यनरत समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय,सत्र 2025-26 में गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना अंतर्गत लिंक पौंआ ओपन की गई है।
अतः वर्ष 2025-26 में गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना हेतु स्कॉलरशिप पोर्टल 2.0 में नवीन एवं नवीनीकरण हेतु आवेदन करने से शेष पात्र छात्राओं को आवेदन करने हेतु सुविधा दिनांक 05.08.2026 से 15.08.2026 तक पुनः उपलब्ध कराई गई है। अतः छात्राएं निर्धारित तिथि में अपना स्कॉलरशिप फॉर्म अवश्य भरें एवं विशेष ध्यान दें।
आसान भाषा में समझिये GANV KI BETI EVAM PRATIBHA KIRAN YOJNA KYA HAI
मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित गांव की बेटी योजना और प्रतिभा किरण योजना प्रतिभाशाली छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन राशि प्रदान करने वाली प्रमुख छात्रवृत्ति योजनाएं हैं। इन दोनों योजनाओं का मुख्य उद्देश्य आर्थिक तंगी के कारण बेटियों की पढ़ाई न छूटे यह सुनिश्चित करना है।
गांव की बेटी योजना (Gaon Ki Beti Yojana)
यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों की उन होनहार छात्राओं के लिए है जिन्होंने बारहवीं कक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की है।
- पात्रता: ग्रामीण क्षेत्र के गांव से कक्षा 12वीं की परीक्षा न्यूनतम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वाली सभी वर्ग की छात्राएं।
- लाभ: स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने पर प्रति वर्ष ₹5,000 (₹500 प्रति माह 10 महीने के लिए) की छात्रवृत्ति दी जाती है। तकनीकी और मेडिकल कोर्स करने वाली छात्राओं को अधिक सहायता मिलती है।
प्रतिभा किरण योजना (Pratibha Kiran Yojana)
यह योजना शहरी क्षेत्रों की गरीब और मेधावी छात्राओं के लिए बनाई गई है।
- पात्रता: शहरी क्षेत्र की ऐसी छात्राएं जो गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाले परिवारों से हैं और जिन्होंने कक्षा 12वीं में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हों।
- लाभ: उच्च शिक्षा (स्नातक स्तर) को जारी रखने के लिए छात्राओं को प्रति वर्ष ₹5,000 (या विशेष तकनीकी/मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए ₹7,500 तक वार्षिक/मासिक प्रावधान अनुसार) आर्थिक मदद दी जाती है।
मुख्य विशेषताएं व आवेदन प्रक्रिया
- संचालन विभाग: उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश सरकार।
- आवेदन का माध्यम: पात्र छात्राएं Madhya Pradesh State Scholarship Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
- आवश्यक दस्तावेज: 10वीं और 12वीं की अंकसूची, समग्र आईडी, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बीPL प्रमाण पत्र (प्रतिभा किरण के लिए), ग्रामीण निवास प्रमाण पत्र (गांव की बेटी के लिए) और बैंक पासबुक विवरण।

0 Comments
हमारा मुख्य उद्देश्य आप तक लाभप्रद जानकारियां/योजनाएं/खबरें पहुंचाना है।
सेव करें Prashant Ghuwara Online 9630546735
अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट https://prashantghuwara.blogspot.com देखें।