एमसीबीयू में रिक्त सीटों के विरुद्ध "पहले आओ पहले पाओ" के आधार पर अतिरिक्त यू.एल.सी. चरण 10 अगस्त से प्रारम्भ
छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय छतरपुर की अध्यनशालाओं के लिए नवीन सत्र 2026-27 हेतु अतिरिक्त यू.एल.सी. चरण की प्रवेश प्रकिया सोमवार 10 अगस्त 2026 से विश्वविद्यालय की प्रवेश एजेंसी के माध्यम से कुलगुरु प्रो राकेश कुशवाह तथा कुलसचिव श्री यशवंत सिंह पटेल के मार्गदर्शन में प्रारंभ हो चुकी है। यूनिवर्सिटी में प्रवेश हेतु विभिन्न प्रवेश समितियां भी बनाई हैं जो अपना काम देख रहीं हैं।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण के अनुसार विश्वविद्यालय की विभिन्न अध्ययनशालाओं में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश चाहने वाले आवेदकों को ऑनलाइन लिंक utdadmission.mponline.gov.in, mcbu.mponline.gov.in, mcbu.ac.in के माध्यम से पंजीयन करने के उपरांत पाठ्यक्रमों के चयन एवं आवंटन हेतु कंप्युटर साइंस में जाना अनिवार्य है। स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश हेतु पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 10 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक विषेष यू.एल.सी. चरण प्रारंभ किया जा रहा है। अतः जो विद्यार्थी अभी तक प्रवेष से वंचित रह गये है वो इस चरण में शामिल होकर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।यह प्रवेश प्रक्रिया का अंतिम चरण है जिसकी प्रक्रिया निम्नानुसार है- समस्त प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रदान किया जायेगा।यह सुविधा केवल रिक्त सीटों के लिए होगी। पंजीकृत विद्यार्थी कम्प्यूटर साइंस विभाग में आकर सीधे प्रवेश शुल्क जमा कर प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।प्रवेश के विषय में समस्त जानकारी/समस्या हेतु यूटीडी के प्रवेश हेल्प सेन्टर पर संपर्क करें। नवीन पंजीकृत विद्यार्थी यूटीडी प्रवेश हेल्प सेंटर पर वेरीफिकेसन उपरांत शुल्क जमा कर उसी दिन प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। उक्त प्रक्रिया 10 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित की जायेगी। 14 अगस्त 2026 को निर्धारित समय के बाद प्रवेश मान्य नहीं होंग
0 Comments
हमारा मुख्य उद्देश्य आप तक लाभप्रद जानकारियां/योजनाएं/खबरें पहुंचाना है।
सेव करें Prashant Ghuwara Online 9630546735
अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट https://prashantghuwara.blogspot.com देखें।